
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने विभांशु केशरी हत्याकांड मामले में जलसार मोड इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसे बुधवार की रात को ही उसे हिरासत में लिया। दो दिनों से पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

बताते चलें कि पिछले रविवार को मीना बाजार निवासी डीजे संचालक विभांशु कुमार केशरी की ईंट से कूच कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या तिवारी चौक स्थित शिव बिहार कॉलोनी में एक बॉउंड्री वॉल के अंदर बने करकट के मकान के बरामदे में की गई थी। उसकी पहचान नहीं हो सके इसलिए हत्यारों ने ईंट से उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था।



