
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा पुलिस ने मोबाइल छिनतई के आरोप में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि दोनों के पास से छिनतई किये गये मोबाइल को भी बरामद किया गया है।

दोनों संदिग्ध कुंडा थाना क्षेत्र के सल्लूरायडीह का रहने वाला बताया जाता है। इस मामले में कुंडा पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्रों की माने तो कुंडा पुलिस दोनों से पुछताछ करने में जुटी है।



