
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के चांदनी चौक के पास एक श्रद्धालु का मोबाइल चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर श्रद्धालु बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना इलाके के मांगरार तेतरिया निवासी केदार यादव ने नगर थाना में शिकायत दिया है।

बताया कि वह बाबाधाम जलार्पण करने आया था। वह चांदनी चौक के पास लगे एक चौकी पर सोया हुआ था। जब उसकी नींद खुली तो देखा कि मोबाइल गायब है। उपरांत वह मोबाइल चोरी कि शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचा। शिकायत लेकर नगर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।


