
Deoghar: नए प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां के रूप में मंगलवार को रजनीश कुमार ने प्रखंड मुख्यालय में अपना योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने साथ ही विभिन्न अधिकारी, कर्मी , मुखिया जनप्रतिनिधि व अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर बारी बारी से परिचय लिया। साथ ही क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बीडीओ ने सबो से सामंजस्य स्थापित करते हुए क्षेत्र का विकास करने की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहयोग की अपील की। कार्यालय कक्ष में बीडीओ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा सरकार के योजनाओं को सबों के सहयोग से धरातल पर उतरने के लिए समन्वय स्थापित कर प्रखंड क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कहा कि आवश्यकता के आधार पर सार्वजनिक , महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा सबों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं। जानकारी हो कि पूर्व में ये देवघर प्रखंड में बीडीओ के रूप में कार्य कर चुके हैं और इसके पूर्व काठी कुंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
मौके पर विभिन्न अधिकारी व कर्मियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
मौके पर प्रमुख फुकनी देवी, पदाधिकारी विजय कुमार देव जेएसएस विनोद कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विपिन कुमार सिंह बीपीओ अनूप कुमार,अंचल प्रधान सहायक प्रसिद्ध सिंह प्रखंड प्रधान सहायक निरंजन कुमार राय,मुखिया सुलेखा देवी, मदन राय,मुकेश राउत सहित प्रखंड अंचल बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।


