
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके से दो लोगों से मोबाइल छिनतई कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बरमसिया रोड में एक व्यक्ति से मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। घटना रविवार देर रात की है। मामले को लेकर पीड़ित ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

पीड़ित पुरुलिया जिला के आदरा निवासी संतोष कर्मकार ने बताया कि वह पैदल बरमसिया चौक से आ रहा था। उसी दौरान स्कूटी पर सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दूसरी मोबाइल छिनतई की घटना नगर थाना के टावर चौक के पास की है। जहां सोमवार को दो बदमाशो ने एक टोटो चालक से मोबाइल की छिनतई कर ली।

इसे लेकर टोटो चालक कोलेश्वर यादव ने बताया कि वह टोटो पर बैठ कर किसी से बात कर रहा था। उसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचा और उसके पास से मोबाइल छिनतई कर फरार हो गया।



