
Deoghar: उत्तर प्रदेश से बाबाधाम पूजा करने आये एक पुलिसकर्मी की मोबाइल सहित अन्य कागजात की चोरी 12 अगस्त को हो गयी थी। उन्होंने इसकी शिकातय मोबाइल खोने के फॉर्म में नगर थाना में दिया था।

उनके मोबाइल का सिम दूसरे मोबाइल में लगाकर बैंक खाता से एक लाख 4 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।

पीड़ित पुलिस कर्मी उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला के कजराही निवासी अखिलेश कुमार मल रविवार को देवघर साइबर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दिया है।
बताया की वह अभी यूपी के लखनउ में पोस्टेड है। वह 12 अगस्त को देवघर बाबाधाम पूजा करने पहुंचा था। उसी क्रम में शिवगंगा इलाके में बैग की चोरी हो गयी। बैग में मोबाइल, आधारकार्ड, पेनकार्ड सहित अन्य सामान था।
नगर थाना में पहुंच कर उस वक्त मोबाइल चोरी होने का फार्म भर कर जमा कर दिया था। जब वह वापस लौट कर गया तो पता चला की उनके मोाबइल का सिम दूसरे मोबाइल में डालकर बैंक खाता से एक लाख चार हजार की अवैध निकासी कर ली गयी है।
बताया कि नगर थाना इलाके के हरिहरबाड़ी इलाके में उनका बैग किसी ने फैंका हुआ देखा। उपरांत उसमें मिले खाली पर्स एवं अन्य कागज था। जबकि उसमें रखा आधारकार्ड और मेाबइल सहित अन्य सामान गायब था।
इसकी जानकारी उन्हें दिया तो वे रविवार को देवघर पहुंचे और साइबर थाना में लिखित शिकायत दिया।


