
Deoghar: जिले के रिखिया थाना इलाके के बंधा में बैद्यनाथपुर-कुंडा बाइपास सड़क पर गुरुवार दोपहर ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम करीब 38 वर्षीय चन्दन कुमार है जो बंधा का ही रहने वाला है।
ट्रक छोड़ कर ड्राइवर हुआ फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंदन बाइक लगाकर सड़क किनारे ख़ड़ा था, इसी दौरान दुर्घटना घटी। धक्का मारने के बाद चालक ट्रक को भगा कर उजाला चौक तक ले गया। उजाला चौक के पास ट्रक को खड़ी कर चालक और सह चालक मौके पर से फरार हो गया।

जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर काफी संख्या में जुट गए। सड़क पर ही मृतक के परिजन शव से लिपट कर दहाड़ मारकर रो रहे थे। सूचना मिलते ही रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार, कुंडा थाना के एसआई उदय सिंह सदलबल घटना स्थल पहुंचे।
लोगों ने कुछ देर के लिए बाईपास सड़क को जाम कर दिया। इससे कुछ देर लिए बाइपास पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। मृतक के परिजन जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम हटाया जा सका। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई है।



अभी तक कुछ न्याय नहीं मिला है आपसे नंबर निवेदन है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए तथा सहयोग करवा हमारे जनप्रतिनिधि समाज से भी किन्ही के द्वारा हम पीड़ित गरीब परिवार को न्याय दिलाए और सहयोग करें