
Pakur: पाकुड़ जिले के महेशपुर स्थित गायबथान में चर्चित जमीनी विवाद मुद्दे को लेकर मंगलवार को गोड्डा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे गायबथान गांव पहुंचे। जहां पीड़ित परिवार से मिलकर संतावना देते हुए उक्त जमीन पर आज से ही काम शुरू करवाने की बात कही ।

वही सांसद डॉ दुबे ने तत्काल हाथोंहाथ ऑनलाइन 25 हजार रूपये पीड़ित परिवार के खाते में ट्रास्फर कर फिलहाल झोपड़ी और घेराबंदी शुरू करने की बात कही। वही उपस्थित अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को गायबथान पंचायत का सर्वे कर कब्जा किये गये आदिवासी के जमीन को चिन्हित करने का निर्देश दिया ।

सांसद ने मौके पर उपस्थित महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि जानलेवा हमला करने वाले नामजद अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्णय दिये ।
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि संथाल परगना टेंडेन्सी एक्ट के तहत कोई आदिवासी का जगह ले नहीं सकता है।
एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि झारखंड में हमारी सरकार बनी तो हर एक गांव का सर्वे कराया जाएगा और जहां जहां आदिवासी के जमीन जबरन कब्जा किया गया है वैसे घरो को ढहा दिया जाऐगा ।


