
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके विश्वानी गावं के नजदिक एक फाइनेेंस कंपनी के कर्मी से करीब 91 हजार रूपये की छिनतई कर ली गयी।

इसे लेकर धनबाद जिला के पुटकी निवासी वर्तमान पता नगर थाना क्षेत्र जटाही मोड़ कृष्णापुरी के रहने वाले नकफिंस लिमिटेड ब्रांच के कर्मी सुनिल कुमार महतो ने रिखिया थाना में मामला दर्ज कराया है।

जिसमे कहा है कि वह 9 अगस्त को सुबह 08 बजे देवघर ब्रांच से रूपये कलेक्शन के लिये रिखिया थाना इलाके में गया था।
रिखिया के ग्राम विश्वानी से 91000 रूपये कलेक्शन कर गावं से करीब 500 मीटर की दूरी तय किया था कि इसी बीच ब्लू रंग के बिना नंबर के अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी ने उसे रोक लिया।
उपरांत पिस्टल सटा दिया और रूपये छिनतई कर फरार हो गये। मामला दर्ज कर रिखिया पुलि छानबीन में जुट गयी है।



