
Deoghar: देवघर – गिरीडीह मुख्य मार्ग पर देवीपुर थाना क्षेत्र के कोल्हाड़िया मोड़ के पास रविवार की देर रात को एक वेगेनआर कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पलट गई। इस घटना में कार पर सवार पूजा कर वापस लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। करवहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक का नाम 45 वर्षीय अनिल कुमार है जो रांची के कांके रोड का रहने वाला है। घायलों में हर्ष चंद्रा, सुदामा साह, सोमिल्या रोय कांके रोड और धीरज मुंडा पिस्का मोड़ का रहने वाला है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब 1.30 बजे के आसपास कि बताई जाती है।

सूचना मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार देर रात को सदलबल घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों कि मदद से इलाज के लिए सभी को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। घायलों ने बताया कि पांच लोग वेगेनआर कार से बाबा धाम पूजा कर बासुकीनाथ गए थे। वहां से पूजा कर वापस रांची देर रात को लौट रहे थे। उसी क्रम में शायद चालक को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया के निचे पलट गया।


