
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के संकरी मोहल्ला में एक महिला कि संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतका का नाम 20 वर्षीय लक्ष्मी देवी पति बिलटू पासी है। जसीडीह पुलिस द्वारा शव को टोटो के माध्यम से देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतका का मायका सीमावर्ती जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर है। घटना कि जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व लक्ष्मी कि शादी जसीडीह के संकरी मोहल्ला निवासी बिलटू पासी के साथ हिन्दू रीतिरिवाज से सम्पन्न हुआ था। शादी के बाद से ही उसके पति एवं ससुराल के लोंगो द्वारा हमेशा उसके साथ मारपीट किया जाता था।

बताया कि इसे लेकर कई बार पंचायत भी किया गया लेकिन उसका भी कोई असर ससुराल वाले पर नहीं हुआ। ज्यादा समय मृतका मायके में ही रहती थी। एक माह पूर्व फेमली कोर्ट से फैसला होने के बाद वह ससुराल में रह रही थी। कहा कि उसका पति ड्रग्स और शराब का आदि होने के कारण उसके साथ मारपीट करते रहता था। मायके वालों का आरोप है कि उसकी पहले गला दबाकर हत्या कि गई है उपरांत उसे फांसी पर लटका दिया गया। इधर जसीडीह पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है।


