
Deoghar: पांच वर्षों से एक ही विभाग में जमे स्वास्थ्य विभाग के लिपिकवर्गीय कर्मियों का एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरण किया गया है। सिविल सर्जन डा. रंजन सिन्हा ने कुल 22 कर्मियों को स्थानांतरित करते हुए एक सप्ताह के अंदर संबंधित विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया है।

तय समय तक योगदान नहीं करने वाले कर्मी स्वत: विरमित समझे जाएंगे। स्थानांतरण को लेकर जिला स्थापना समिति (स्वास्थ्य विभाग) की बैठक हुई थी। जिसमें सिविल सर्जन कार्यालय, उपाधीक्षक कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य विभागों में पांच वर्ष से अधिक समय तक एक ही विभाग में कार्यरत कर्मियों को स्थानांतरित किया गया।
किन – किन कर्मियों को कहां किया गया स्थानांतरण

सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत लिपिक मनीष कुमार सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में कार्यरत पुष्पलता पूनम को सिविल सर्जन कार्यालय, गणेश पुजहर को सिविल सर्जन कार्यालय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा, राजेश कुमार यादव को सिविल सर्जन कार्यालय से जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी कार्यालय, प्रमोद सोरेन को सदर अस्पताल से जिला यक्ष्मा कार्यालय, अनिमेष घोष को सदर अस्पताल से सिविल सर्जन कार्यालय,
इमरान अंसारी को अनुमंडल अस्पताल मधुपुर से आरसीएच कार्यालय, रंजुला झा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सीएचसी जसीडीह, शुभम कुमार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह से सीएचसी मोहनपुर, चित्तरंजन विश्वकर्मा को सीएचसी मोहनपुर से सदर अस्पताल, पवन कुमार झा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सीएससी करौं, ऋषिराज भास्कर को एएनएम स्कूल से एसीएमओ कार्यालय, विष्णु कुंवर को एसीएमओ कार्यालय से अनुमंडल अस्पताल मधुपुर, मोना कुमारी को एसीएमओ कार्यालय से सीएचसी सारवां, कुमार अभिषेक को जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर,
शताब्दी दत्ता को जिला यक्ष्मा कार्यालय से एसीएमओ कार्यालय, कुमार अमित को सीएचसी सारठ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर, बासुदेव चौधरी को सीएचसी करौं से पीएचसी हरिपुरकोलवा, गौरव मल्लिक को सीएचसी करौं से एसीएमओ कार्यालय, तारकेश्वर कुमार सिंह को सीएचसी सारवां से सिविल सर्जन कार्यालय, चित्तरंजन सिंह को पीएचसी कुंडा से सीएचसी सारठ व सोमित चक्रवर्ती को एसीएमओ कार्यालय से सदर अस्पताल स्थानांतरण किया गया है।


