
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से साथ साइबर संदिग्ध को हिरासत में लिया है। साइबर पुलिस इन सबों से पूछताछ करने में जुटी है।

सूत्रों की माने तो साइबर संदिग्ध में सारठ थाना क्षेत्र से दो सहोदर भाई को हिरासत में लिया गया है। वहीं अन्य को पथरौल थाना इलाके से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की माने तो सारठ थाना इलाके से हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध सहोदर भाई के पास से कई मोबाइल और फर्जी सिम बरामद किया गया है जिसकी साइबर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि किसी मामले में साइबर थाना पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।



