
Deoghar: मकान गिरने से हुई तीन लोगों की मौत को लेकर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला घटना में मृत हरिहरबाड़ी निवासी मनीष दत्त द्वारी की पत्नी अनुपमा द्वारी के बयान पर दर्ज किया गया है।

मामले में मकान मालकिन कृष्णा देव्या, अनिता देवी और किशन कुमार को आरोपी बनाया गया है। कहा है कि वह पिछले कई वर्षों से उनके मकान में किराये पर रह रही थी।

उपरोक्त तीनों आरोपी मिलकर श्रावणी मेला में ज्यादा पैसा कमाने की लालच में मकान के सड़क तरफ स्थित पश्चिम भाग के निचले तल्ले का अंदर भाग को दो तरफ का दिवार तोड़कर होटल बनाने का कार्य किया जा रहा था।
कहा है कि उन्होनें मकान मालकिन कृष्णा देव्या को इसे लेकर टोका भी कि यह पुराना मकान है इसके सपोर्ट के दिवार को तोड़कर हटा रहे कहीं यह मकान गिर नहीं जाये।
लेकिन वे लोग नहीं माने। जिसके कारण मकान भर भरा कर गिर गया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


