
Ranchi: झारखंड के कुछ जिलों में कोयले का काला खेल बदस्तूर जारी है। जिसमें जानें भी जा रही हैं। ताजा मामला हजारीबाग का है जहां अपराधियों ने शनिवार सुबह एनटीपीसी के एक अधिकारी गौरव सुमार को गोलियों से भून दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई। जबकि रांची में कोयला ट्रांस्पोर्ट से जुड़े एक कारोबारी पर भी मंगलवार को अपराधियों ने गोलियां बरसायी। उनका इलाज रांची स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। अब इन मामलों ने राजनीति रंग लेना शुरू कर दिया है।

बीजेपी की ओर से सरकार और खासकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं।

हजारीबाग और रांची की घटना के बाद बाबूलाल ने सीएम हेमंत पर संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डालकर हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा है कि ” हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से स्तब्ध हूं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिस प्रकार भड़काऊ बयान देकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दी गई, उसके बाद से अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं। कल रांची में एक कोयला कारोबारी के ऊपर जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस सचेत नहीं हुई। अंततः अपराधियों ने एक युवा होनहार अधिकारी की जान ले ही ली। हेमंत सोरेन ने अपराधियों को उकसा कर कोयला कारोबार में खूनी संघर्ष का आगाज कर दिया है। न जाने कोयले के काले कारोबार में कितने निर्दोष लोगों की जान लेगी यह सरकार? झारखंड में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा के इलाक़े से प्रतिदिन हजारों ट्रक कोयले की चोरी “ सरकारी तंत्र” के संरक्षण में हो रही है, जिसके वसूली का पैसा नीचे से ऊपर तक बंट रहा है। यदि इस चोरी पर रोक नहीं लगी, तो इसी तरह रोज जानें जाती रहेंगी। हेमंत जी यह उपयुक्त समय है कि सबसे पहले आप कोयले की चोरी बंद कराएं। अपराधियों को पकड़ने के लिये एसआईटी बनाकर कार्रवाई करना अच्छी बात है। लेकिन इससे भी ज़रूरी है कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिये ईमानदार अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी बनाइये। क्योंकि जबतक रक्षक ही भक्षक बने रहेंगे तबतक कोयला चोरी और इस लेकर हो रहे अपराध पर अंकुश कैसे लगेगा? झारखंड पुलिस के डीजीपी तत्काल कोयला कारोबार के सुरक्षित संचालन के लिए सभी परियोजना अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।”
हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से स्तब्ध हूं।
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM द्वारा जिस प्रकार भड़काऊ बयान देकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दी गई, उसके बाद से अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं।
कल रांची में…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) March 8, 2025
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने भी एक्स पर एक पोस्ट डाल कर झारखंड पुलिस और हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि ” झारखंड के कोयला भ्रष्टाचार की यह भयावह तस्वीर बुधवार 6 मार्च 2025 की है सीसीएल रांची के बोकारो जिले के खदान के बीचोंबीच 2 किलोमीटर का सुरंग है, यह कोंकिंग कोयला है, जिसके खदान देश में बहुत कम है। पूरा पुलिस, राजनेता,नक्सल व माफिया का गठबंधन। यदि यह सुरंग जंगल में बनाने का स्किल है तो रॉंची में किसी दिन हमारे मुख्यमंत्री, राज्यपाल की भी हत्या ये सुरंग बनाने वाले कर सकते हैं एनआईए, सीबीआई और ईडी के लिए यह जांच अति आवश्यक है।”
झारखंड के कोयला भ्रष्टाचार की यह भयावह तस्वीर बुधवार 6 मार्च 2025 की है @CCLRanchi के बोकारो जिले के खदान के बीचोंबीच 2 किलोमीटर का सुरंग है, यह कोंकिंग कोयला है, जिसके खदान देश में बहुत कम है ।पूरा पुलिस, राजनेता,नक्सल व माफिया का गठबंधन ।यदि यह सुरंग जंगल में बनाने का स्किल है… pic.twitter.com/w8an4PGn8r
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 8, 2025
इस पोस्ट के साथ उन्होंने बोकारो के बेरमो अनुमंडल स्थित कुछ अवैध कोयला खदानों के फोटो भी शेयर किए हैं, जो झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।


