
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के खोरादाह मोहल्ला में एक 33 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। मृतक का नाम पिंटू कुमार दास है। मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर गोतिया पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

परिजनों द्वारा मृतक के शव को खोरादाह बाईपास सड़क पर रखकर लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया गया। जानकारी मिलते ही नगर थाना के एसआई संदीप कृष्णा, प्रशांत कुमार, घनश्याम गंझु सदलबल वहां पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर जाम को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के भाई कन्हाई कुमार ने बताया कि गोतिया ललन दास से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 10 दिन पूर्व पिंटू बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गया था। उस दौरान ललन दास अपने परिजनों के साथ मिलकट पिंटू को रड और लाठी से मारकर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया था।
इसे लेकर नगर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था। लेकिन नगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कि गई। बताया कि शनिवार को सुबह करीब तीन बजे ललन दास 6-7लोगों के साथ भाई के घर में घुस गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया।
जब उसकी पत्नी और बच्चे चिल्लाना चाहे तो भाभी का मुंह कपड़ा से दवा दिया और बच्चे को भी जान मारने कि धमकी दी। इधर नगर पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।


