
Deoghar: देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के नोनिया गावं के पास पिकअप वैन के धक्के से एक बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक का नाम सुनील हेम्ब्रम है जो गिरिडीह जिला के गांडेय थाना क्षेत्र के बेलडीह गावं का रहने वाला है।

बताया जाता है कि वह मारगोमुंडा से बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान तेजगति एवं लापरवाही से पीकअप वेन का चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषि तकर दिया गया। इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना स्थल से धक्का मारने वाले पीकअप वेन को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बाइक स्कार्पियो में टक्कर, एक घायल
जिले के सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास के पास रात को अज्ञात स्कॉर्पियो के धक्के से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम सुधीर यादव है। स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल कर घटनास्थल बुलाया गया और सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायल का इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया है। घटना को लेकर जानकारी कर देते हुए परिजनों ने बताया कि सुधीर यादव अपने बाइक से सारवां से देवघर लौट रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित अज्ञात स्कार्पियो चालक बाइक में सामने से धक्का मार कर भाग गया। इस घटना में यह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल
दुमका जिला के हंसडीह थाना इलाके के कजरा गावं के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइ सवार को धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम विवेक कुमार है। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो बाइक के बीच टक्कर एक घायल
जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहणी के पास मंगलवार की देर शाम को दो बाइक के बीच टककर हो गयी। इस घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम तारीफ अंसारी है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के गंगटी का रहने वाला है। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की बावत परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की देर शाम को बाइक से देवीपुर बारात जा रहा था। उसी क्रम में रोहणी के पास एक बाइक सवार ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दो बाइक के बीच टक्कर एक घायल
कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में एक बाइक सवार सारवां थाना क्षेत्र के बधनी निवासी प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद धक्का मारने वाला बाइक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि प्रमोद सतसंग कॉलेज से परीक्षा देकर घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान कुंडा मोड़ के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया।
बस और ट्रक में टक्कर, बस का खलासी हुआ गंभीर रूप से घायल
मंगलवार की देर रात को जमुई जिले के चंन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के बासकीटाड़ के पास भागलपुर से रांची जा रही विजयरथ नामक बस की एक ट्रक से टक्कर हो गयी। इस घटना में बस का खलासी बांका जिला के विजय नगर निवासी तारकेश्वर गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस में सफर कर रहे कुछ यात्री भी मामूली रूप से घायल हो गये।



