
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव में बड़े भाई ने अपनी ही बहन को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल का नाम कौशल्या देवी है। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने महिला का इलाज के वार्ड में भर्ती कर दिया है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कौशल्या देवी का बड़ा भाई के साथ पहले कुछ कहा सुनी हुई। जिसके बाद बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। कुंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।



