
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के घाघी गांव में सफाई करने के क्रम में कुएं में डूबने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल का नाम बबलू मंडल है।

घायल ने बताया कि वह सफाई का कम कर रहा था। उसी क्रम में कुएं से पानी भरने के दौरान रस्सी टूट गई और वह फिसल कर कुएँ में गिर गया। आसपास जे लोग दौड़ कर कुएँ के पास पहुंचे और उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे इलाज के भर्ती कर दिया।



