
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को बरमसिया निवासी साधु महथा हत्याकांड के नामजद दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम विशाल महथा और प्रमोद महथा है जो नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड़ का रहने वाला है।

बताते चलें कि थाना इलाके के बरमसिया मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय साधु महथा की पीट- पीट कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। घटना का कारण पुराना विवाद बताया गया था। बताते चलें कि पिटाई के बाद नंदन पहाड़ स्थित मंगल तालाब के बगल में नीम पेड़ के पास दीवार के सहारे घायल हालत में छोड़ दिया था। परिजन जब उसे खोजने निकले तो देखा की वह दिवार के सहारे घायलावस्था में खड़ा है। आनन- फनन में परिजनों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया जहां देखने के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। उपरांत मृतक के पिता चन्द्रशेखर महथा के बयान पर नगर थाना कांड संख्या 172/24 में धारा 302,202/34 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

जिसमें ध्रमेन्द्र महथा बरमसिया, विशाल महथा, प्रमोद महथा सलौनाटांड़, गणेश महथा ठाढ़ी मोहनपुर , अभिषेक महथा सलौनाटांड सहित एक अज्ञात को आरोपी बनाया था।


