
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के चंदाजोरी मोहल्ला निवासी संतोष पंडित के घर में सेंधमारी कर नकदी सहित जेवरात की चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर नगर थाना में शिकायत दर्ज की गई है।

पीड़ित का कहना है कि 14 जून की रात परिवार के सभी सदस्य खानाा ,खाने के बाद सोने चले गए। सुबह नींद खुली तो घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया। कमरे में रखा टीन के बक्सा टूटा हुआ था और उसमें रखा 50 हजार रुपये नकद गायब था। इसके अलावा एक दूसरे टीन के बक्सा में रखा 15 हजार रुपया भी गायब था।

इसके अलावा चांदी का दो जोड़ा मठिया, एक जोड़ा पायल, एक पीस चांदी की सिकड़ी सहित चांदी का अन्य जेवरात गायब था। चांदी के जेवरात की कुल कीमत 30 हजार रुपये होने का अनुमान लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



