
Deoghar: जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के कुरूवा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक महेश्वर यादव उसी गांव का रहने वाला था।

बताया गया कि वह अपने खेत में पटवन के लिए पंपसेट का कनेक्शन कर रहा था। उसी दौरान उसे करंट का जोरदार झटका लगा। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। इसके कुछ देर बाद ही घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पालोजोरी थाना को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



