
Deoghar: खाद्य आयोग के वेबसाइट पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के मामले में देवघर एडीसी चंद्र भूषण सिंह अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी को तृतीय स्थान पूरे राज्य में मिला है।

इस खबर की सूचना मात्र से जिला के सभी अधिकारी और कर्मियों में उत्साह दिख रहा है और सभी अपने वरिय अधिकारी सहित सहकर्मियों को बधाई देते दिखे। वहीं चन्द्र भूषण सिंह ने इसका श्रेय विभाग के सभी अधिकारी और कर्मियों को दिया।

बहरहाल, सरकार के किसी कार्यक्रम को ससमय सम्पादित करते हुए शिकायतों का त्वरित निष्पादन से जहां एक तरफ आवेदकों का समय पर कार्य हो रहा है वहीं इस तरह का सम्मान मिलने से कार्यालय के कर्मियों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।


