
Deoghar: देवघर नगर थाना की पुलिस ने चेन छिनतई की घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ दो अलग-अलग मामला दर्ज किया है। पहला मामला बंपास टाउन मोहल्ला में सोमवार शाम हुई घटना को लेकर दर्ज की गई है।

दर्ज मामले में जिक्र है कि माथाबांध मोहल्ला निवासी पायल मोदी अपने रिश्तेदार को चिकित्सक से चिकित्सीय परामर्श लेने के बाद टोटो पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में वह सब्जी खरीदने उतरी। उसी दौरान बाजला चौक की ओर से बाइक पर सवार दो बादमाश वहां पहुंचे और गले से चेन छिनकर फरार हो गए।

वहीं दूसरी घटना बैजनाथपुर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप की रहने वाली साधना कुमारी सोमवार शाम पांच बजे बिलासी टाउन स्थित कोचिंग संस्थान पढ़ाने के लिए पहुंची थी। कोचिंग के बाहर स्कूटी खड़ी कर उसी थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और गले से सोने का चेन (10 ग्राम) छीनकर फरार हो गए। हो हल्ला करने पर कुछ लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया।
लेकिन बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।



