Deoghar: देवघर-चकाई मुख्यमार्ग स्थित बसबुटिया गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे एक स्वीफ्ट कारअनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो बच्चा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि चालक को नींद लगने से उक्त घटना घटी। घटना के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से 6 लोगों को देवघर सदर अस्पताल और तीन लोगों को जमुई भेजा गया। देवघर सदर अस्पताल पहुंचने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने पहले देखने के उपरांत पांच वर्षीय जूड़वां भाई -बहन क्रमश: अभिनंदन कुमार और नंदनी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों बच्चे के पिता बिहार के आरा जिला के सहार थाना क्षेत्र के नावादा गावं निवासी नागेन्द्र राम उसकी पत्नी 30 वर्षीय नेहा देवी, सहित नेहा देवी की नानी रोहतास जिला के कछौन थाना क्षेत्र के कैथी कछौन निवासी 75 वर्षीय बाबुनी देवी चालक रोहित कुमार को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां इलाज के क्रम में नेहा देवी की मौत हो गयी। जबकि परिजनों के पहुंचने के बाद बाबुनी देवी को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। लेकिन हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्तेे में उसकी मौत हो गयी। इधर देवघर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ द्याम ओपी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस घटना में मृतका नेहा देवी की मां 55 वर्षीय सुमित्रा देवी की मौत घटना स्थल पर हो गयी थी। जिसे जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल मीना कुमारी एवं आनंद कुमार जिला रोहतास का इलाज जमुई में किया जा रहा है।
मृतक बच्चों के मुंडन संस्कार के लिये आ रहे थे बाबा धाम

इस संबंध में घायल नागेंद्र कुमार ने बताया कि वे अपने दोनों बच्चों का मुंडन कराने आरा से देवघर जा रहा थे। देर रात को चकाई स्थित एक होटल में दो घंटे तक आराम किये। उपरांत अहले सुबह देवघर के लिए निकले। रास्ते में इसी दौरान चालक को नींद आ गई और स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे यह घटना घटित हुई। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए पहले चकाई रेफरल अस्पताल भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को जमुई सदर अस्पताल और देवघर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक का नाम
नेहा देवी 30वर्ष, बेटी नंदनी कुमारी 5वर्ष, बेटा अभिनन्दन कुमार 5वर्ष साकिन नवादा थाना सहार जिला आरा, बाबुनी देवी 75 वर्ष निवासी साकिन कैथी कचौन थाना कचौन जिला रोहतास, सुमित्रा देवी 55 वर्ष साकिन कोयल जिला भोजपुर के नाम शामिल हैं।



