
Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट और छिनतई को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सब्जी बाजार निवासी उत्तम कुमार ने दर्ज कराया है।

कहा है कि सब्जी बाजार में उसकी दुकान है। बगल का कुलदीप राउत हमेशा उससे रंगदारी की मांग करता है। एक दिन पूर्व वह उसके दुकान पर आया और गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट के क्रम में दुकान के गल्ला से 10 हजार रूपये निकाल लिया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।



