
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित बैजनाथ धाम स्टेशन के पास पोल नंबर 1002 के पास के पास अहले सूबह ट्रेन से कटकर एक अधिवक्ता की मौत हो गयी। मृतक का नाम करीब 70 वर्षीय अधिवक्ता अनिरूद्ध प्रसाद सिंह है जो श्रीकांत रोड कालीबाड़ी बेलाबगान का रहने वाला है।

बताया जाता है कि सुबह के करीब 4 बजे 03569 अप यूएमयू ट्रेन से यह घटना घटी है। घटना के उपरांत बैद्यनाथ धाम स्टेशन के जाआरपी थाना पुलिस द्वारा शव का रेलवे ट्रेक से उठाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। इधर जीआरपी पुलिस को दिये बयान में मृतक के पुत्र करण कुमार सिंह ने कहा है कि उसके पिता के आंख की रौशनी कम हो गयी थी। उन्हें कम दिखायी पड़ता था। 10 जून को अहले सुबह करीब 3.45 बजे घर से मॉर्निंग वॉक करने की बात कह कर निकले थे।

कहा है कि एसा प्रतित होता है कि उन्हें दिखायी नहीं पड़ा हो और वे जसीडीह से बैद्यनाथ धाम आ रही ट्रेन की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गयी। इधर बयान लेकर जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।



