
Ranchi: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गयी है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है।

गोड्डा लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे से हजारों मतों से पीछे चल रहे हैं।

अब तक के रुझान के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को 329790 मत जबकि प्रदीप यादव को 296413 मत मिले हैं। 33377 मतों से निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं।


