
Deoghar: ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने के नाम पर एक रिटायर्ड बिजली विभाग के पदाधिकारी से 10 .50 लाख रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। यह ठगी टेलिग्राम के माध्यम से की गयी है।

इसे लेकर उक्त पदाधिकारी के द्वारा साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया गया है। शिकायत लेकर साइबर पुलिस जांच में जुट गयी है।



