
Deoghar: श्रावणी मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध हो, इसे लेकर उपायुक्त देवघर द्वारा गठित दो उड़नदस्ता टीम के द्वारा 26 जुलाई को देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थों की ऑन स्पॉट जांच की गयी।

साथ ही नमुनो को प्रयोगशाला जांच के लिये भेजा जा रहा है। टीम एक के द्वारा धोरमारा स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों महावीर पेड़ा भंडार, सुखारी मंडल पेड़ा भंडार, दिलीप पेड़ा भंडार, यशवंत पेड़ा भंडार, नन्द जी पेड़ा भंडार, श्री गणेश पेड़ा भंडार इत्यादि से पेड़ा तथा खोआ का नमूना संग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त दुमका रोड में संतोष पेड़ा भंडार तथा होटल में ठहरने वाले लोगों की डिटेल की जांच की गयी।

प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई रखने, एफएसएसएआई अनुज्ञप्ति प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। टीम टू द्वारा उपायुक्त, देवघर एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर के संयुक्त निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गोड्डा तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी साहेबगंज के नेतृत्व में दुम्मा बार्डर, कांवरिया पथ एवं कोठिया बस स्टैंड में अवस्थित अस्थाई होटलों, ढाबों, किराना स्टोर, ठेला-खोमचा इत्यादि की औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में दुध से निर्मित पदार्थ यथा दही, लस्सी एवं पीने के पानी, फुट जूस, कोल्ड्रींक्स, ब्रेड, कुरकुरे, चिप्स इत्यादि की भी जाँच की गई। सभी दुकान संचालकों को एफएसएसएआई एफडब्लूडी लाइसेंस लेने, साफ-सफाई रखने, अखाद्य रंगो का प्रयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।


