
Deoghar: बांका जिला के सूईया थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायल को इलाज के लिए देवघर सदर में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम बेलवा गावं निवासी धुमाल सिंह और सुदामा सिंह है। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से सुइया बाजार जा रहे थे। उसी क्रम में सामने से आ रहे एक बाइक में उसकी बाइक टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। तब घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं दूसरा बाइक चालक घटनास्थल से बाइक लेकर फरार हो गया है।


