
Deoghar: देवघर जिले के सोनारायथाढी थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में बाइक और मैजिक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम पहरीडीह निवासी दिलखुश कुमार यादव है।

घटना के बावत परिजनों ने बताया कि बाइक से वह बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान खिजुरिया के पास मैजिक वाहन का चालक ने तेजगति से गाड़ी चलाते हुए उसके बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में दिलखुश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उपरांत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैधानाथ धाम ओपी पुलिस पहुंची ओर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


