
Madhupur (Deoghar): गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में मतदान एक जून को होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह देवघर जिले के मधुपुर शहर पहुंची। जहां भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में उन्होंने रोड शो किया।

इस दौरान अक्षरा सिंह अपने गायकी के जरिए जनता से रूबरू हुईं। भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।

रोड शो के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि अबकी बार 400 पार करेगी और पीएम मोदी के साथ साथ हमारे निशिकांत दुबे आ रहे हैं यानी चुनाव जीत रहे हैं।
इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम भी मौजूद थीं।



