
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के अपर सिंघवा श्री कृष्णा नगर कालोनी के सामने बीच सड़क पर सोमवार को 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग को लेकर दिनदहाड़े बदमाशों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

करीब एक दर्जन से अधिक बाइक पर सवार 40 से 50 की संख्या में अपराधी दिन दहाड़े देवघर-कुमैठा मुख्य मार्ग पर पहुंचकर हवा में गोलियां चलाई।

इस दौरान वहां एक जमीन पर बनाए जा रहे चाहरदिवारी को भी तोड़ दिया था। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई किए जाने से विशाल कुमार घायल हो गया।
इसे लेकर नगर थाना में जान मारने की नियत से मारपीट करने एवं गोलीबारी करने को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह मामला नंदन पहाड़ निवासी विशाल कुमार ने मामला दर्ज कराया है। मामले में दिनेश महथा साकिन खरबारी महेशमारा, अजीत यादव साकिन सत्संग समाधी, निरज रमानी साकिन धर्मरायडीह सिलफरी थाना चन्द्रमंडी जिला जमुई बिहार, उपेन्द्र पुजहर, रूपेश पुजहर साकिन सिंघवा, बिशु महथा साकिन बरमसिया, चन्दन यादव साकिन रामपुर थाना रिखिया, राजा चौधरी साकिन बरमसिया साहित 40-50 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
इस मामले में नगर पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही। हांलाकि इस मामले मंें पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।



