
Deoghar: पिछले दिनों जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो जाने के बाद लोगों द्वारा किए गए हंगामा, सड़क जाम, पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, महिला पुलिस कर्मी से अभद्र व्यवहार करने के मामले में एक युवक को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार मो. सोहेल कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ मोहल्ले का रहने वाला है। वह इस मामले का अप्राथमिकी आराेपित है।

जानकारी हो कि इस मामले में कई नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ कुंडा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कई नाजमद आरोपितों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ये पहली अप्राथमिकी आरोपित की गिरफ्तारी है। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश लगातार जारी है।


