
Deoghar: देवघर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देष पर साइबर थाना पुलिस ने मधुपुर और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अंतर जिला गिरोह के तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये साइबर अपराधी का नाम टिंकू कुमार दास साकिन अरगाघाट राजपूत मोहल्ला जिला गिरिडीह, बबलू कुमार और दीपक मंडल साकिन गौरीपुर थाना कुंडा जिला देवघर है।

साइबर डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी ग्राहकों को फर्जी लिंक भेजकर एवं फर्जी कस्टमर केयरी अधिकारी बनकर ठगी करने का कार्य करते थे। बताया कि एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें पुनि सुकान्त त्रिपाठी, आरक्षी सरोज झा और विकास कुमार साह शामिल किया गया। बताया कि एक को मधुपुर रेलवे क्रॉसिंग स्ििात बाभनबीघा से और दो को गौरीपुर स्थित दीपक मंडल के घर के पीछे से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 05 मोबाइल, 04 सिमकार्ड और 08 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।

ग्रामीण डाकपाल की नौकरी छोड़कर दीपक जुड़ गया साइबर अपराध के धंधे में
गिरफ्तार साइबर अपराधी कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी दीपक कुमार मंडल ग्रामीण डाकपाल की नौकरी छोड़कर ज्यादा रूपया कमाने के चक्कर में साइबर अपराध से जुड़ गया। वह बिहार के मुंगेर डिविजन के बरियारपुर पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाकपाल की नौकरी करता था। सूत्रों कि माने से उसने साइबर अपराध से काफी संम्पत्ति अर्जीत की है जिसकी साइबर पुलिस अभी जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि वह ठगी के रूपये से ऑन लाइन टीवी, फ्रीज, एसी खरीदकर सस्ते दाम में बेचने का भी कार्य करता था। कई लोग उससे कम कीमत में इन सामानों की खरीददारी की है जिसकी भी जांच साइबर पुलिस कर रही है।


