
Deoghar: देवघर नगर थाना में धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पंडित सुंदरलाल मिश्रा रोड कास्टर टाउन निवासी सोनू राउत ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वह बाजार से घर लौट रहा था। उसी क्रम में सुभाष चौक स्थित एक पैथोलोजी के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आया और धारदार हथियार से उसके उपरा हमला कर दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में बरमसिया दुर्गामंदिर निवासी छोटू राजा चौधरी और एक अज्ञात को आरोपी बनाया है। मामला दर्ज कर नगर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


