
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गावं के पास पुलिस गश्ती वाहन असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में चालक सहित तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने इलाज के लिए सभी को पहले वार्ड में भर्ती कर दिया। कुछ देर बाद चालक और एक आरक्षी को छुट्टी दे दी गई है। वहीं महिला पुलिसकर्मी उषा कुमारी की गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू वार्ड में भर्ती रखा गया है। घटना के संबंध में घायल उषा कुमारी ने बताया कि रात्रि गश्ती कर रहे थे तभी ड्राइवर को झपकी आ गया और वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें सभी लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।



