
Deoghar: देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर मोहनपुर थाना इलाके से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। तीनों के पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

जेल गए आरोपी का नाम आशीष कुमार मंडल, कुंदन कुमार मंडल ग्राम घोरमारा थाना मोहनपुर और बूढाई थाना क्षेत्र के शरीफ शेख के नाम शामिल हैं। इसे लेकर सदर एसडीपीओ ऋतिक श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी।

बताया कि देवघर पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार में दो बाइक पर सवार तीन युवकों द्वारा आसपास के इलाके में ब्राउन शुगर बेचने का काम किया जा रहा है। उक्त सूचना पर एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
टीम के द्वारा छापामारी कर घोरमारा बाजार से तीनों युवक को हिरासत में लिया गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया जिसका अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार बताया जाता है। इनके पास से दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि यह सभी लोग बंगाल के आसनसोल से ब्राउन शुगर लाकर इलाकों में बेचने का काम करते थे। बताया कि गिरफ्तार कुंदन कुमार मंडल मोहनपुर थाना कांड संख्या 221/23 हत्या के मामले का भी आरोपी था।
वहीं आशीष मंडल मोहनपुर थाना कांड संख्या 164/21, 241/23 तथा 92/23 में चोरी और एनडीपीएस एक्ट का आरोपी रहा है। जबकि शरीफ शेख बूढाई थाना कांड संख्या 99/23 में एनडीपीएस एक्ट का आरोपी रहा है।
टीम में थे शामिल
छापेमारी टीम में सादर एसडीपीओ ऋतिक श्रीवास्तव के अलावे मोहनपुर थाना प्रभारी प्रिया रंजन, पुअनि वीरेंद्र उरांव, सअनि राजू राजवार, आरक्षी शिवराम हेंब्रम, संजय कुमार यादव, राकेश कुमार मनोज शर्मा चालक रोहित कुमार और वंशी लाल यादव शामिल थे।


