
Deoghar: जिले के साइबर पुलिस मधुपुर थाना के सहयोग से तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार मधुपुर कमर मंजिल निवासी मो. चांद साइबर अपराधियों को अपने घर में पनाह देने का कार्य करता था। इसके एवज में साइबर अपराधी उसे खाना खिलाने के साथ-साथ रुपये भी देते थे।

साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराध फोन पे कस्टमर को कैश बैक का रिकवेस्ट भेजकर अन्य ई वॉलेट जैसे पे यू मनी, फ्रीचार्ज, धनी पे और गेमिंग एप -ड्रीम 11 साइबर ठगी करने का काम करते थे। बताया कि मो. चाँद चूड़ी बेचने का कार्य करता था। साइबर अपराधियों को अपने घर मे पनाह देकर वह चूड़ी बेचने चला जाता था। गुप्त सूचना पर साइबर अपराध को अंजाम देते उसके घर से रमेश कुमार दास दुधवाजोरी पथरड्डा ओपी और पिंटू कुमार दास सिमरातरी थाना मधुपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से दो मोबाइल एवं 4 सिम बरामद किया गया है।


