Deoghar: गिरिडीह थाना क्षेत्र के चतरो गांव के पास ट्रक और चार चक्का वाहन के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल का नाम सुनील मंडल, हिरामन दास और दीपक दास के नाम शामिल हैं। तीनों जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के नापोडीह गांव के रहने वाले हैं।
घटना के संबंध में सुनील मंडल ने बताया कि वे लोग गिरिडीह के तिसरी गांव बाराती गए थे। वहां से लौटने के क्रम में उनके चार पहिया वाहन में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें चार चक्का क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर बैठे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और तीनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुँचाया गया।