
Deoghar News : देवघर SP सौरभ गुरुवार को साइबर थाना पहुंचे उन्होंने इस दौरान साइबर थाना में दर्ज मामलों की समीक्षा की। साइबर ठगी के आरोपितों पर की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली गयी।

उन्होंने दर्ज मामलों में अब तक की गयी कार्रवाई का रिव्यू किया। किस किस तरह से साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है इस बारे में जानकारी ली। किस क्षेत्र में साइबर अपराधी अधिक सक्रिय है और वहां क्या कार्रवाई हो रही है इस बारे में जाना।

संगठित तौर पर साइबर अपराध को कैसे अंजाम दिया जा रहा है इस बारे में जानकारी ली। वहीं मामलों के अनुसंधान व छापेमारी में साइबर थाना के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किस तरह से की जा रही है इस बारे में जानकारी ली।
वहीं साइबर अपराधियों के संपत्ति की जब्ती को लेकर की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई को लेकर दिशा निर्देश दिया। वहीं साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें सजा दिलाने को लेकर किए जा रहे पहल को लेकर चर्चा की गयी।
मामलों के अनुसंधान के तरीके व साक्ष्य संकलन को लेकर निर्देश दिया। कहा कि गिरफ्तारी के बाद साइबर अपराधियों को सजा दिलाना जरूरी है। सजा मिलने पर ही डर पैदा होगा और उसी से इस अपराध पर अंकुश लगाया जा सकेगा।


