
Deoghar: देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना इलाके के जरका गावं में आम के पेड़ से गिरकर एक बालक घायल हो गया। परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम 6 वर्षीय दशरथ कुमार है।

परिजनों ने बताया कि वह आम तोड़ने के लिये पेड़ पर चढ़ा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अनन फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


