
Deoghar : देवघर जिले की देवीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वही दुकानदार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गए आरोपों का नाम चंदन कुमार मंडल है जो थाना क्षेत्र के राउत नगर का रहने वाला है। देवीपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना इलाके के कठघरी मोड़ स्थित एक किराना दुकान के आड़ में अवैध शराब बेचने का काम किया जा रहा है।

इसे लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया जिसमे पुअनि रोहित कुमार दांगी एवं थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।
टीम के द्वारा छापेमारी कर चंदन कुमार मंडल के किराना दुकान से विभिन्न ब्रांड के अवैध अंग्रेजी शराब 31 बोतल बरामद किया गया।


