
Madhupur (Deoghar News) : एक ओर जहा BJP के Godda MP निशिकांत दुबे जीत का चौका लगाने के लिए पुरे संसदीय क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रहे है. वही शनिवार को गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी अन्नूकांत दुबे ने मधुपुर विधानसभा के करौ प्रखंड अंतर्गत कई गांव में चौपाल लगाया।

क्षेत्र के बारा पंचायत, नवाडीह, चपरिया, चंदियाजोरी, ऊपर बिलरिया, पथरा आदि गांव में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या महिलाएं, पुरुष व नए मतदाता शामिल हुए। बैठक में अन्नूकांत दुबे ने कहा कि बूथ कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों को भाजपा के पक्ष में वोट फ़ीसदी बढ़ाने के लिए सजग रहना होगा।


इसके लिए कार्यकर्ताओं को कई सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराएं। पीएम मोदी की गारंटी वाली ज्यादातर योजनाएं गांव गरीबों किसानों के लिए है। इस दौरान मोदी की गारंटी की योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से भी बातचीत की।
उन्होंने कहा कि अपना बहुमूल्य वोट जाति के नाम पर नहीं बल्कि विकास कार्यों के नाम पर भाजपा के पक्ष में करें। सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे के प्रयास से पीएम मोदी ने देवघर में एम्स, एयरपोर्ट, पुल, सड़क सहित कई नई ट्रेनों की सौगात दी है। एम्स में गरीबों का इलाज हो रहा है।
देवघर में राज्यस्तरीय स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया गया। क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। मधुपुर विधानसभा में कई पुल और सड़कों का निर्माण कराया गया है।
मौके पर भाजपा नेता संजय यादव, श्यामदेव चौधरी, विश्वनाथ रवानी, बबलू गौड, मदन चक्रवर्ती, मोहन मंडल, ऋषि सिंह, प्रकाश यादव, सौरभ झा, महेंद्र वर्मा, मुन्ना, उज्जवल सिंह, परमेश्वर राव समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।



