
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके के रांगा मोड़ स्थित एक घर में दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को घरवालों ने रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसे लेकर पुलिस पुुछताछ करने के लिये नगर थाना पहुंची। नगर थाना के अंदर उसे बैठा कर रखा गया था।

कुछ देर बाद वह मौका देखकर थाना के अंदर से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा कर टावर चौक स्थित बाजार से दबोच लिया। उपरांत पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है। पक़डाये चोर का नाम सद्दाम अंसारी है जो बांका जिला के कटोरिया का रहने वाला बताया जाता है।

उसके पास से एक बोरे में भरा चोरी का सामान बरामद किया है। जिसमें बुलेट बाइक का कुछ पार्टस है। इसे लेकर रांगा मोड़ निवासी गृहस्वामी राकेश कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर शिकायत कया है। कहा है कि 17 अप्रैल को वे सभी परिवार के साथ घर के अंदर थे।
बांउड्री का गेट अंदर से बंद था। दिन के करीब 10.30 बजे एक चोर बंउड्री वॉल को फांद कर अंदर घूस गया। चोर को बाउंड्री तड़पते उनके पड़ोसी ने देख लिया तो उन्हें इसकी जानकारी दी।
उपरांत वे घर के अंदर से बाहर निकले तो देखा की एक युवक उनके गैरेज से कुछ सामान निकालकर बोरे में भर रहा है। पड़ोसी की मदद से उन्होंने उक्त चोर को पकड़ लिया और नगर पलिस के हवाले कर दिया।


