
Deoghar: देवघर नगर थाना हनुमान टीकरी के रहने वाले एक छात्र से एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर छात्र के पिता कलानन्द सिंह ने थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

जिसमे कहा है कि देवघर बैद्यनाथ धाम स्टेशन के बगल में मुगेंर जिला के जमालपुर इटहरी निवासी दीपक कुमार बीसीए कंप्यूटर के नाम से कोचिंग संस्थान चलाने का काम करता है। उसका पुत्र वहां पढ़ने के लिये जाता था।

उसी क्रम में उक्त कोंचिग संस्थान के संचालक दीपक कुमार द्वारा उसके बेटे से एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर 40 हजार रूपये की ठगी कर ली। कहा है पहले 15 हजार नकद, 26 हजार 700 रूपये ऑन लाइन पेंमेंट ले लिया।
रूपये लेने के बाद छह महिने तक झांसा देते रहा। जब 10 अप्रैल की शाम को बेटे को रूपये लौटाने के बहाने दीपक कुमार घर बुलाया।
बेटे के वहां पहुंचते ही वह उसके साथ मारपीट करते हुए घर के अंदर ले जाने लगा। किसी तरह बेटा जान बचाकर वहां से भागा तब उसकी जान बची। इधर नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।


