
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के गुलिपाथर स्थित डढ़वा नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव पानी में तैराता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान हिरणा निवासी शाहरूख के रूप में हुई है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की काफी भीड़ जूट गयी।

इधर सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी पुनि राजीव कुमार, नगर थाना के एसआई प्रशांत कुमार, एसआई राजीव सिंह, एसआई ओमप्रकाश सिंह सदलबल घटना स्थल पहुंचे और शव को पानी ने निकाल कर पोस्टमोर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक टोटो चलाने का कार्य करता है। सोमवार की शाम को वह नशे की हालत में नदी किनारे पहुंचा था। आंशका है कि नशे की हालत में वह नदी में बने एक गढ़ढे में वह फिसल कर डूब गया। उसी दौरान वहां उपस्थित बच्चे भी चिल्लाने लगे।
उपरांत इसकी जानकारी सोमवार की शाम को ही नगर पुलिस को दी गयी थी। लेकिन पुलिस देर शाम वहां पहुंची और वापस बैंरग लौट गयी थी। मंगलवार को उसका शव पानी के उपरा तैर रहा था। जिसे देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।


