
Deoghar: देवघर पुलिस ने हथियार के बल पर कारोबारियों, ठेकेदारों एवं दुकानदारों से रंगदारी उगाही करने वाले दो अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। दोनों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जेल गये अभियुक्तों में प्रोफेसर कॅलोनी बिलासी निवासी विशाल परिहस्त और लक्ष्मीपुर चौक झोंसागढ़ी निवासी राहुल मिश्रा के नाम शामिल हैं।

इसे लेकर अपने कार्यालय कक्ष में सदर एसडीपीओ आइपीएस ऋत्विक श्रीवास्तव ने एक प्रेसवार्ता कर बताया जेल गये दोनों आरोपी मृत बाबा परिहस्त गैंग के सदस्य हैं। बताया बाबा परिहस्त की मौत के बाद श्याम चरण मिश्रा लेन स्थित जयमंगला आश्रम निवासी शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबू मिश्रा द्वारा इस गैंग को संचालित किया जा रहा है।

बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की रंागा मोड़ के पास इस गिरोह के सदस्य के द्वारा हथियार के बल पर कारोबारियों से रंगदारी की मांग की जा रही है।
उक्त सूचना पर एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि पुछताछ में इन अपराधियों ने बताया हथियार मुंगेर से खरीद कर लाया था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार राहुल मिश्रा पर कूल 16 मामले दर्ज हैंे
वहीं विशाल परिहस्त के उपर तीन मामले दर्ज हैं। इसे लेकर नगर थाना में एसआई धनश्याम गंझू के बयान पर आर्म्स एक्ट एवं रंगदारी के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावे सर्किल इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, नगर थाना के एसआई प्रशांत कुमार, एसआई धनश्यम गंझू, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार तथा पुलिस के जवान शामिल थे।


