
Deoghar: देवघर नगर थाना की पुलिस ने जालसाजी व जुआ अधिनियम मामले में गिरफ्तार आरोपितों को सेंटर जेल भेज दिया है।

जेल भेजे जाने वालों में धोबीटोला सेठ सूरजमल जलान रोड निवासी अभिषेक शर्मा, मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिराजपुर निवासी चंदन कुमार यादव व जून पोखर मोहल्ला निवासी श्रवण साह शामिल है।

नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया था। बाद में इन सभी के खिलाफ पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कृष्णा के बयान पर मामला दर्ज किया। इसके बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
देवघर नगर थाना की पुलिस ने रंगदारी मांगने व धमकी देने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल जाने वाले आरोपितों में जूनपोखर श्रीराम गली रोड निवासी रौनक रोशन, कालीराखा हरिशरणम कुटिया के समीप रहने वाले यश केशरी व कानू टोला गंगा हरि लेन निवासी गोलू केशरी शामिल है।
इससे पहले इन सभी आरोपितों के खिलाफ सीपी ड्रोलिया रोड निवासी कंचन कुमार ने मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए नगर थाना की पुलिस ने इन सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया था।


